एसकेडी विद्या मंदिर में ओलम्पियाड प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र... छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए किया प्रेरित



जहानागंज, आजमगढ़। विकास खंड क्षेत्र के धनहुआ स्थित एसकेडी विद्या मंदिर में सोमवार को ओलम्पियाड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रमाण पत्र प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शरण ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए भी सदैव तैयार रहना चाहिए। विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिश्रम और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों से निरंतर अध्ययन करने तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगेश अस्थाना, रंजना, प्रियंका, ममता, भारतेन्दु, संदीप सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments