आजमगढ़ : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पल्हवल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मेधावियों की सफलता पर खुशी जताई।
विद्यालय की छात्रा अदिति सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। वहीं इशिका गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, अभिषेक सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा तथा प्रिंस कुमार यादव ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रिंस कुमार यादव ने बायोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए। अभिषेक सिंह एवं साक्षी सिंह ने केमिस्ट्री में 98 अंक हासिल किए। इशिका गुप्ता ने फिजिकल एजुकेशन में 98, आयुष जायसवाल ने कंप्यूटर साइंस में 98, मोनिका यादव ने हिंदी में 98 तथा अंबर यादव ने अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल नौ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रयुम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, सीएओ साक्षी बिसेन, उपप्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रश्मि पाण्डेय एवं कनिष्ठ समन्वयक मोना सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

0 Comments