मानसून की दस्तक जल्द, 22 घंटे में के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट!



नई दिल्ली। गर्मी से राहत मिलने वाली है। मानसून जल्द पूरे देश में दस्तक देने वाला है, जिसके बाद दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। मानसून जल्द दस्तक देने जा रहा है। जिसके बाद इस भीषण गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। हालांकि, पूर्वाेत्तर में बारिश कहर मचा रही है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे तथा आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 24 से 28 मई के बीच लू चलने की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 मई को, ओडिशा में 24 से 26 मई तक और तेलंगाना में 24 मई को भीषण गर्मी का अलर्ट है। इस बीच मानसूक की दस्तक जल्द होने वाली है। जून की शुरुआत से मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मानसून से पहले प्डक् ने 15 राज्यों में अगले 22 घंटों के अंदर आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीट से हवा चलेगी।
दिल्ली-NCR (24 से 28 मई)- दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच कल बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं से आंधी जैसा एहसास होगा। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। 24 से 28 मई तक हीट वेव के हालात बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ अलग- थलग स्थानों पर रातें गर्म रहने की आशंका है। प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

Post a Comment

0 Comments