आजमगढ़: प्रभाकर सिंह दीवानी बार के चौथी बार चुने गये अध्यक्ष और अनुराग दीक्षित मंत्री...सहमंत्री चुनी गई सुश्री मिथिलेश गुप्ता !





आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को प्रभाकर सिंह अध्यक्ष तथा अनुराग कुमार दीक्षित मंत्री पद पर विजयी हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमालाओं से लाभ दिया। अध्यक्ष पद पर बहुत नजदीकी मुकाबले में प्रभाकर सिंह 430 मत पाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश यादव को 412 मत मिले। प्रभाकर सिंह चौथी बार दीवानी बार एसोसिएशन की अध्यक्ष चुनेगए हैं।इस पद के अन्य 10 प्रत्याशियों में कृष्ण कुमार पांडे को 284 मत, अनिल कुमार सिंह को 216 मत, वीरेंद्र प्रताप सिंह को 117 मत, जगदीश प्रसाद यादव को 98 मत ,अशोक कुमार पांडेय को 75 मत ,बेलाल अहमद बेग को 81 मत अरुण कुमार यादव को 50 मत, रामधारी सिंह को 40 मत, अशोक कुमार सिंह को 17 मत तथा शांति स्वरूप मिश्रा को 12 मत मिले।मंत्री पद पर अनुराग कुमार दीक्षित 536 मत पा कर जीते उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमापति सिंह यादव को 321 मत प्राप्त हुए। इस पद के अन्य 11 प्रत्याशियों विजय बहादुर सिंह को 273 मत रविंद्र कुमार यादव को 212 मत, अरुणेंद्र कुमार सिंह को 117 मत,ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव को 107 मत जगदंबिका चतुर्वेदी को 100 मत जफर हुसैन खान को 53 मत, श्याम प्रकाश पांडेय को 44 मत, रतिभान सिंह को 26 मत, मनीष श्रीवास्तव को 21 मत, प्रमोद कुमार गुप्ता को 12 मत तथा मारुत कुमार पांडेय को 10 मत पा कर संतोष करना पड़ा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिकेश यादव 410 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद तिवारी को 354 मत, निर्मला वर्मा को 269 मत, सुरेंद्र जायसवाल को 182 मत, विजय बहादुर राय को 168 मत तथा देवेंद्र प्रसाद राम को 146 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर रवि प्रताप सिंह 775 मत तथा हरि कुमार राम 682 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के अन्य तीन प्रत्याशियों मोहम्मद मेहंदी 648 को मत, श्रवण कुमार सिंह को 490 मत तथा अशोक राय को 416 मत पाकर संतोष करना पड़ा। सहमंत्री के तीन पदों पर सुश्री मिथिलेश गुप्ता 668 मत, विपिन कुमार राय 579 मत तथा देवदत्त कुमार गोंड 508 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के अन्य नौ उम्मीदवारों संदीप तिवारी 467 मत, कृष्णानंद यादव 457 मत, अखिलेश कुमार 447 मत, प्रहलाद सिंह 406 मत, ध्रुव कुमार मिश्रा 388 मत, हरि चरण यादव 286 मत, शफीउद्दीन मशाल 246 मत, श्रद्धानंद यादव 244 मत तथा सुधीर कुमार गौतम को 219 मत पाकर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर गोविन्द चौहान 905 मत पाकर जीते। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 723 मत मिले। ऑडिटर के पद पर राम मिलन चौहान 659 मत पाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश राय को 598 मत मिले। इस पद के तीसरे उम्मीदवार जनार्दन को 546 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर पर भीष्म राय 1241 मत, अशोक कुमार वर्मा 1223 मत, बलवंत सिंह 1134 मत, राना गोपाल सिंह 1010, सुरेंद्र कुमार 965, मत तथा राजेश पांडे 960 मत पाकर जीते। इस पद के अन्य दो प्रत्याशियों त्रिभुवन यादव को 946 मत तथा विजय उपाध्याय को 884 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी के केवल छह प्रत्याशी ही होने के कारण अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, रवींद्र कुमार यादव, शोभनाथ यादव तथा सरफराज खान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Post a Comment

0 Comments