आजमगढ़ के रतन गुप्ता बने राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष...राजनीतिक व सामाजिक हलकों में खुशी की लहर!


आजमगढ़। पूर्वांचल की राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता एडवोकेट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम का उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया।
रतन गुप्ता मूल रूप से नेवादा, आजमगढ़ के निवासी हैं और वर्षों से सामाजिक, राजनीतिक और मानवाधिकार क्षेत्र में सक्रिय रहकर आम जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद, पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। इसी कारण उन्हें पूरे प्रदेश में सम्मान और पहचान प्राप्त है।
लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में भी रतन गुप्ता की मजबूत पकड़ मानी जाती है। सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से उनके घनिष्ठ संबंध हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने में उन्हें सफलता मिलती रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रतन गुप्ता एडवोकेट ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भर में मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।”
उनके मनोनयन पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों आशीष हेमंत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्ता, गजानंद मोदनवाल, अरविन्द चौरसिया, सारथी कसौधन, अश्वनी वर्मा, राजदेव यादव, शिवशंकर चौधरी, प्रदीप मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष बरनवाल एडवोकेट, सत्य नारायण मोदनवाल, रमेश मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, जीत बहादुर मोदनवाल, डॉ. पवन पांडेय, सरदार गगनदीप सिंह, राजेश सोनी, सरदार महेंद्र पाल सिंह, शोभित मोदनवाल, सोमदत्त अग्रवाल, विजय टंडन, चंद्रदेव मिश्रा, दीपक आर्य, संगमलाल मोदनवाल, राजकुमार आर्य, प्रह्लाद गुप्ता, अम्बोज मोदनवाल, कमल कुमार गुप्ता सहित देशभर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
रतन गुप्ता के इस मनोनयन को आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments