पशु चोरी से रोकना नीट की तैयारी कर रहे छात्र को पड़ा भारी...तस्करों ने डीसीएम में जबरन बैठा कर मारी गोली!




गोरखपुर। जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप जा रही है। पिपराइच क्षेत्र में यह घटना मंगलवार के तड़के 4 बजे की है, जब कुछ पशु तस्कर एक गांव में पहुंचे और खटाल में बंधे मवेशियों को खोलने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया तो तस्कर भागने लगे। भीड़ में नीट परीक्षा मेडिकल एंट्रेस की तैयारी कर रहा एक 19 वर्षीय छात्र भी था। वह भी पशु तस्करों के पीछे उन्हें पकड़ने के लिए भागा, जिसे तस्करों द्वारा डीसीएम में जबरन बैठा लिया गया फिर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और लाश को फेंककर भागने लगे। ग्रामीणों ने डीसीएम को घेरने की कोशिश की, लेकिन पशु तस्कर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीण में बेहद आक्रोश है। वहीं पुलिस हमने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
गोरखपुर में पशु तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कभी वह पुलिस पर हमला कर देते हैं तो कभी आम नागरिकों पर। कभी किसी घर पर पथराव कर देते हैं। तो कभी किसी को जान से मारने की नियत से अधमरा कर देते हैं। लेकिन पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह तड़के 4 बजे के आसपास एक ऐसी घटना घटी जिसने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि पशु तस्कर मंगलवार की तड़के क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे और और घरों में बंधे मवेशियों को जबरन खोलकर डीसीएम में लादने लगे। उन्हें ऐसा करता देख कुछ ग्रामीण एकत्रित हुए और विरोध करना शुरू किया तो तस्कर आक्रामक हो गए।
इसी बीच अन्य ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए उन्होंने पशु तस्करों को दौड़ा लिया। डीसीएम से भाग रहे पशु तस्करों के पीछे ग्रामीणों की भीड़ पीछे दौड़ रही थी। इसी भीड़ में नीट की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय दीपक गुप्ता भी शामिल था, जो आवेश में पशु तस्करों की डीसीएम पर चढ़ने लगा। आरोप है कि तस्करों द्वारा उसे अपनी गाड़ी में खींच लिया गया और रास्ते भर घुमाते रहे। करीब तीन-चार किलोमीटर आगे जाने के बाद उन्होंने युवक के मुंह में सटाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments