पीएम आवास की पहली किस्त मिलते ही महिला प्रेमी संग फरार... विभाग ने जारी किया नोटिस, घर पर लगा ताला!


लखनऊ।
प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अमेठी विकास खंड के एक गांव में रहने वाली महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपए की पहली किश्त मिली थी। पहली किस्त मिलते ही महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरा मामला जिले के अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का है, जहां की रहने वाली उतरा कुमारी की शादी 2013 में गांव के रहने वाले राम संजीवन के साथ हुई थी। जिसके बाद बीमारी के चलते राम संजीवन की 2023 में मौत हो गई, जिसके बाद महिला को विधवा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। महिला के खाते में आवास योजना की पहली किश्त विभाग द्वारा भेज दी गई, जिसके बाद आवास योजना की पहली किश्त आते महिला अपने 3 बच्चों को लेकर एक प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला के फरार होने के बाद उसके घर पर बीते 6 महीने से ताला लगा हुआ है। महिला के बारे में गांव के किसी भी ग्रामीण को कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं ग्रामीणों की माने तो पति की मौत के बाद महिला का एक शख्स के साथ अवैध संबंध था, जो लगातार उससे मिलने के लिए महिला के घर पर आता था। वहीं गांव के लोगों ने इसके पहले महिला के प्रेमी को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया जा चुका है। महिला के फरार होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी लगातार महिला और उसके प्रेमी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं महिला के पड़ोस में रहने वाली निर्मला ने बताया कि महिला आवास का पैसा लेकर चली गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके पहले भी महिला का प्रेमी घर पर आता था, जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया था और मारपीट के हुई थी। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। वहीं ग्रामीण संदीप पांडे ने बताया कि हमको पता चला है कि महिला का पहले से प्रेम प्रसंग था। जिसके बाद कॉलोनी का पैसा आया तो महिला पैसा लेकर फरार हो गई।

Post a Comment

0 Comments