लखनऊ। एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। नाम की घोषणा होते ही सुबह से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख रहे हैं।
0 Comments