आजमगढ़: 13 थानों के बदले गए प्रभारी...20 निरीक्षक व उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी!


आजमगढ़। जिले में 13 थानों के नए प्रभारी बनाए गए हैं। 4 थाने के प्रभारी का गैर जनपद तबादला हुआ है। वहीं कुछ थानों में फेरबदल हुआ है। नि0 शशि मौलि पाण्डेय को कोतवाली आजमगढ़ से प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर थाना बनाया गया। यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी सरायमीर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आजमगढ़ बनाया गया है। निहार नन्दन कुमार प्र.नि. मुबारकपुर अब प्रभारी निरीक्षक सरायमीर बनाए गए। निरीक्षक अनुराग कुमार प्रभारी मेहनगर अब प्रभारी निरीक्षक कन्घरापुर हैं। कृष्ण कुमार गुप्ता३ द्य प्र. नि. कन्धरापुर का गैर जनपद स्थानान्तरण हुआ है। संजय सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मेहनगर बनाए गए। उ0नि0 विवेक पाण्डेय थानाध्यक्ष कप्तानगंज अब थानाध्यक्ष जहानागंज हैं। नि० वीरेन्द्र कुमार प्र.नि० जहानागंज अब प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर बनाए गए। नि० सुदेश कुमार सिंह प्र.नि. तहबरपुर को क्राइम ब्राच भेजा गया। नि० केदारनाथ मौर्य को आरटीसी से प्रभारी निरीक्षक महराजगंज बनाया गया। नि० विनय कुमार मिश्र प्र.नि० महराजगंज अब पी0आर0ओ0-प्रथम होंगे। नि० शशि चन्द चौधरी प्र.नि. सिधारी से अब प्रभारी आरटीसी होंगे। नि० हिमेन्द्र सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाए गए। उ.नि. श्री देवेन्द्रनाथ दुबे प्र.चौ. बलरामपुर अब थानाध्यक्ष कप्तानगंज होंगे। उ.नि. मन्तोष सिंह साइबर थाना से थानाध्यक्ष रौनापार होंगे। उ.नि. अनुपम जायसवाल थानाध्यक्ष रौनापार का गैर जनपद स्थानान्तरण हुआ। उ.नि. अखिलेश कुमार सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष गंभीरपुर हुए हैं। उ0नि0 बसन्त लाल थानाध्यक्ष गंभीरपुर से गैर जनपद स्थानान्तरण हो गया। उ.नि. मनीष पाल स्वॉट प्रथम से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर बनाए गए। उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह अब थानाध्यक्ष मेहनाजपुर से गैर जनपद स्थानान्तरण स्थानातरण सूची में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments