भाजपा विधायक की गाड़ी पर हमला...पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया!


शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में अकबरपुर नवादा स्थित किसान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा से कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस भी शामिल होने को गए थे। इस बीच उनकी कार के टॉयर में सरिया घोंप दिया गया। विधायक प्रिंस के अनुसार किसी ने सरिया को गर्म कर घुसाया। कार्यक्रम से लौटे विधायक ने सरिया देखकर पुलिस को सूचना दी। भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बताया कि जैतीपुर पुलिस की मौजूदगी होने के बाद भी कार में सरिया घुसा देना सुरक्षा में बड़ी चूक है। घटना के तुरंत बाद विधायक प्रिंस विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से फोन पर बातचीत कर इस चूक के बारे में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने जैतीपुरी के थाना प्रभारी निरीक्षक को घटना का खुलासा करने के आदेश दिए। वहीं विधायक के करीबी और अरमन दीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक जलवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उसे पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे मामले में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जैतीपुर गौरव त्यागी के मुताबिक भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की गाड़ी पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। आगे की पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात भांवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि विधायक के करीबी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी जलवेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Post a Comment

0 Comments