बता दें कि भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पिछले साल में शुरू हुआ था। उस समय मंडल अध्यक्षों का चुनाव दिसंबर और जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के अंत तक कराने की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन मंडल अध्यक्षों का चुनाव ही जनवरी में संपन्न हो पाया।
तमाम जिलों की सूची में शामिल नाम पर सवाल भी उठने लगे थे। साथ ही सूची पिछड़े, दलित और महिलाओं की भागीदारी की कमी रह गई थी। इस पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर संगठन मंत्री ने एक-एक सूची की गहनता से परीक्षण कर सभी विसंगितियों को दूर करके सूची तैयार कराई है। हर स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि लखनऊ गाजियाबाद, जहां जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग हैं, को छोड़कर सभी जिलों में दोपहर दो बजे एक बैठक होगी। दो कार्यालय वाले जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक होगी। डॉ. पांडेय ने आदेश दिए हैं कि मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में ही घोषणा की जाए। प्रदेश स्तर पर खुद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रभारी, महामंत्री संगठन प्रदेश स्तर से ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में एक टास्क सेंटर बनाया गया है। सभी जिला कार्यालयों में कैमरे लगाए गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक नजरिए से प्रदेश के 98 जिलों में से एक दर्जन से अधिक जिलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति न बन पाने की वजह से इसे रविवार को जारी करने पर रोक लगा दिया गया है। इनमें अयोध्या, अंबेडकरनगर, सीतापुर, झांसी, मेरठ जिला समेत कई जिले शामिल हैं। मेरठ जिलाध्यक्ष की सूची रोक लगी गई है, जबकि महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि 80 से अधिक जिलों में ही सूची जारी की जाएगी इनमें पांच जिले तो वे हैं, जहां मंडलीय पदाधिकारियों का ही चुनाव नहीं हो सका था। इनमें अयोध्या नगर और ग्रामीण, कानपुर उत्तरी और लखीमपुर शामिल हैं।आजमगढ़ से पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और लालगंज का जिला अध्यक्ष विनोद राजभर को बनाया गया है। आजमगढ़ के चुनाव अधिकारी जयपाल सिंह व्यस्त और लालगंज के चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार करीब 2:30 बजे जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा जिला पार्टी कार्यालय पर की। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
0 Comments