लखनऊ। प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विधानसभा के विशेष सचिव की एक कार हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त कार विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) का बेटा चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। ओवरटेक करने के दौरान कार बेकाबू हो गई। फिर आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी सामने से एक ट्रक आ रहा था, वो कार को रौंदते हुए आगे निकल गया। कार सवार बृजभूषण दुबे और उनका बेटा कृष्णा हादसे में घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने बृजभूषण को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद कृष्णा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने अनुसार, हादसा गुरुवार देर रात 1.30 हाईवे चौकी के पास हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बस्ती से लखनऊ जा रहे थे विधानसभा सचिव ब्रजभूषण दुबे तभी बीच रास्ते यह हादसा हो गया। बस्ती के ही रहने वाले थे विधानसभा सचिव ब्रजभूषण दूबे। पुलिस ने बृजभूषण दुबे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले बृजभूषण दुबे में बस्ती के रहने वाले थे। दुबे ने राजनीति विज्ञान, मास कम्युनिकेशन में एमए और एलएलबी किया। पत्रकारिता और वकालत से भी जुड़े रहे। इसके बाद सचिवालय में उनकी नियुक्ति हुई। यहां वह प्रमोट होते हुए विशेष सचिव नियुक्त किए गए। 29 दिसंबर 2021 को बृजभूषण दुबे को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए अटल रत्न सम्मान से नवाजा गया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन हाल में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया था।
0 Comments