सेंट जेविसर्य के बच्चों ने रंगोली के माध्यम से पटाके से बचने का दिया संदेश...


आजमगढ़। शहर के एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में दीपावली के शुभ अवसर पर मंगलवार को सर्वविघ्नहर्ता प्रथम पूज्य गणेश जी तथा समस्त ऐश्वर्यदात्री माँ लक्ष्मी की पूजा के उपलक्ष्य में मन मोहक रंगोली बनाई गई। छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगों, फूलों, पत्थर, कुल्हड़, दीये व मटके आदि के प्रयोग से आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया साथ ही इस रंगोली के माध्यम से लोगो को पटाके से बचने व पारम्परिक तरीके से मिट्टी के बर्तनों का समुचित उपयोग करने का संदेश दिया गया। वही दूसरी तरफ विद्यालय के चारो हॉउस नेहरु, आजाद, बोस व गाँधी हॉउस के छात्र व छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रंगोली के माध्यम से पर्यावरण उन्नयन, सामाजिक समरसता, विश्वबंधुत्व की संकल्पना एवं दीपावली त्यौहार के पौराणिक रहस्योद्घाटन करते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से देश की रक्षा एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती संगीता आजाद (भूतपूर्व सांसद), विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रबंधिका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया श्रीमती श्वेता खरे एसएचओ शशिमौलि पाण्डेय व श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी कलाकृतियाँ इतनी आकर्षक थीं कि बड़े ही कशमकश के पश्चात निर्णय लिया गया जिसमें प्रथम स्थान पर येलो (गाँधी) हॉउस और द्वितीय स्थान पर ग्रीन (नेहरू) हॉउस तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से ब्लू (आजाद) व रेड (बोस) हॉउस रहा। इस दौरान सांसद संगीता आज़ाद ने कहा कि छात्र जीवन में हमें अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति तटस्थ हो जाना चाहिए। प्रबन्धक प्रशान्त चंद्रा, आवासीय प्रबन्धक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कला विभाग के शिक्षकों व छात्रों तथा समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments