आजमगढ़:पहली बार वोट डालने वाले युवा बोले, इस बार हम चुनेंगे सरकार


आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा गया। डीएवी पीजी कालेज, प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर, कोहडी खुर्द, बालीपुर, श्रीदुर्गा जी जूनियर हाईस्कूल, निजामाबाद, शहजेरपुर की बूथों पर युवा वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। लालगंज में सुबह सात बजे से ही मतदाता बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच गए। सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन में खड़े थे। मतदाता अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए उत्सुक नजर आए। खास युवाओं में मतदान के प्रति काफी जोश देखा गया वे सुबह सवेरे ही मतदान करने में आगे रहे। सुबह आठ बजे तक लालगंज में 4 मतदान केंद्रों पर 500 मत डाले जा चुके हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना जारी है। मतदाताओं में महिलाओं व युवाओं की भी काफी संख्या देखी जा रही है। महिलाएं कड़कती धूप में अपनी बारी का इंतजार करते देखी गई। नवविवाहिता विजयलक्ष्मी ने कहा कि कुछ समय पूर्व मेरी शादी हुई है और अपनी ससुराल में आते ही मुझे मतदान का अधिकार मिल गया। इसलिए अपनी ससुराल में पहली बार मतदान करके मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मेरी दिली इच्छा थी कि राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दूं और आज पहली बार मतदान करके मेरी यह इच्छा पूरी हो गई है इसलिए मैं इतनी प्रसन्न कि बता नहीं सकती। विकास जायसवाल और सारिका गुप्ता ने कहा कि पहले जब वे लोगों को मतदान करते देखते थे तो उनका दिल चाहता था कि वे भी मतदान करें और उनकी अंगुली पर भी स्याही का निशान लगे। आज उनकी इच्छा पूरी होने पर प्रसन्न हैं। डीएवी पीजी कालेज के बूथ में मतदान करने पहुंची अंजली ने कहा कि मेरा पहला मौका था कि अपने मत का प्रयोग करूगी। वोट डालना हमारा सभी कर्तव्य भी बनता है। इसके लिए वोट जरूरी डालना चाहिए। सिविल लाइन निवासी प्रियंका ने कहा कि कुछ समय पहले ही मतदाता बनाया था। पहली बार मतदान करने के लिए काफी उत्साहित थी। इस दिन का इंतजार कर रही हूं। मतदान करने के लिए दूसरों को भी जागरूक किया। एलवल स्थित बूथ में बीटेक छात्रा सुमन यादव ने कहा कि मैंने पहली बार मतदान किया। ऐसा कर बहुत अच्छा लगा। लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। हर्रा की चुंगी निवासी विनीत कुमार व वर्षा के लिए शनिवार को अलग ही खुशी थी। शादी के बाद पहली दोनों ने एक साथ मतदान किया। विनीत कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को जीयनपुर निवासी वर्षा से शादी हुई थी। मोनिका ने कहा कि पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा लगा। युवाओं पर देश का भविष्य टिका है। इसके लिए अपने वोट का प्रयोग करना भी जरूरी होता है। प्रगति यादव ने कहा कि हर युवा वर्ग को 18 वर्ष आयु होते ही वोट बनाना चाहिए। मैं पहली बार मतदान करने आई हूं। जब से वोट बनाया है। अजमतगढ़ में चपंत राय की पुत्री लक्ष्मीना देवी ने कहा कि पहली बार मतदान करके मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है और मैं गौरव का अनुभव कर रही हूं कि सरकार बनाने में मेरी भी भागीदारी है। बालीपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बनने वाली सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हो और देश का विकास करने वाली हो। इस दौरान ज्योति ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे देश की सरकार बनाने में मैंने भी योगदान दिया है, मुझे अब यह अधिकार मिल गया है कि मैं अपनी पसंद की सरकार का चुनाव कर रही हूं। पहली बार वोट डालेंगे और अपनी मनपसंद सरकार को चुनेंगे। यह कहना है 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का। वह पहली बार चुनाव में मतदान करके अपने नेता को चुनेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार आजमगढ़ शहर के युवाओं मे उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देंगे। अपने मतदान का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वे उत्साहित हैं। लोकसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा अपने मत का उपयोग करके योग्य उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेगी। किस राजनैतिक दल की सरकार बनेगी, यह काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करेगा। युवा जिस दल के पक्ष में अपना मत डालेगा सरकार उसकी बनेगी।

Post a Comment

0 Comments