आजमगढ़ः गैर इरादतन हत्या के आरोप में पत्नी और बेटा गिरफ्तार...पारिवारिक बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था मारपीट!


निजामाबाद। निजामाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में पत्नी और बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह सरायभाऊ स्थित गुड्डू ईट भठ्ठा पर काम करने वाले श्रीराम आर्माे पुत्र गंगाराम आर्माे का उसके लड़के राजराम आर्माे व पत्नी धनेश्वरी आर्माे निवासीगण इन्दरा आवास तिवरता थाना कोरबा छत्तीसगढ़ के साथ परिवारिक बात को लेकर आपस मे मारपीट हो गया था। जिससे राजराम आर्माे पुत्र श्रीराम आर्माे व धनेश्वरी आर्माे पत्नी श्रीराम आर्माे द्वारा श्रीराम को लकड़ी व कच्चे ईंट से मारने से सिर में गंभीर चोट लग गयी थी। साथ में काम करने वाले राजाराम निषाद पुत्र मनहरन निवासी जयरामनगर कुडु भठा थाना मस्तुरी जिला विलासपुर व अन्य लोगो द्वारा श्रीराम आर्माे को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना व अग्रिम कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक प्रमोद सिंह को प्रदान किया गया। मंगलवार को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने आरोपी धनेश्वरी आर्माे पत्नी श्री राम आर्माे निवासी इन्दरा आवास तिवरता व राजराम आर्माे पुत्र श्री राम आर्माे को फरिहा आजमगढ़ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डन्डा( चइला) व कच्चे ईंट को घटना स्थल से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का न्यायालय चालान कर दिया। गिरफतार करने वाली टीम में कांस्टेबिल अजय जायसवाल, अजय कुमार सिंह व सुमन गोड़ शामिल रहे।

पुलिस के हत्थे चढ़ दुष्कर्म के तीन आरोपी

आजमगढ़। फूलपुर व मेंहनगर पुलिस ने शादी के नाम पर दुष्कर्म करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया किया अविनाश कुमार अग्निहोत्री पुत्र इन्द्रबली निवासी खानजहाँपुर थाना फूलपुर द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया और अब शादी करने से मना कर दिया। दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना व0उ0नि0 रज्जन द्विवेदी को सौंपी गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अविनाश कुमार अग्निहोत्री पुत्र इन्द्रबली को अम्बारी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा जिला कारागार भेज दिया। एक अन्य घटना में पीड़ित ने तहरीर दिया कि विपक्षी सोनू पुत्र बाले निवास मद्धूपुर कलवारी थाना फूलपुर द्वारा उसकी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोनू पुत्र बाले निवास मद्धूपुर कलवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। उधर मेंहनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में ऋषि कुमार पुत्र रमेंश राम ग्राम खऱगपुर थाना मेंहनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments