लखनऊ। बीते साल भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ जाकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खड़े होने वाला भानू गुट अब उसके विरोध में उतर आया है। भानू गुट ने बीजेपी के खिलाफ जाकर वोटिंग को एलान किया है, इसके साथ ही सपा के प्रत्याशी विजेंदर सिंह का समर्थन करने की बात कही है। दिलचस्प बात ये हैं कि पिछले साल जब किसानों का प्रदर्शन हो रहा था तब यही भारतीय किसान यूनियन का भानू गुट भाजपा खेमे में शामिल हो गया था। इस गुट ने किसानों के खिलाफ ही मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन से वाकआउट कर लिया था।
अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के द्वारा भाजपा को आईना दिखाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ा उलट फिर करने की तैयारी शुरू कर दी है। भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का कहना है मौजूदा सरकार ने 2014 से किसानों की मांग को पूरा नहीं किया, जिसके चलते उनके द्वारा अलग-अलग जगह पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे गए है।
इसके साथ ही अलीगढ़ में भानू गुट ने सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद विजेंदर सिंह को समर्थन देने का एलान किया है। ठाकुर भानु प्रताप ने कहा कि जो किसान नेता उनके इस आदेश के खिलाफ जाएगा उसे संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। इसके बाद अलीगढ़ में सियासी परिणाम बदलने के आसार लगाए जा रहे हैं। भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इससे संबंधित एक पत्र जारी करते हुए वीडियो भी जारी किया है। जिसमें कहा कि गया है कि जो भी किसान नेता इस आदेश को नही मानेगा उसे भानू गुट अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित करेगा। हालांकि आगरा सीट पर भानू गुट बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही का समर्थन कर रहा है। भानू गुट इन दिनों मौजूदा सरकार से नाराज चल रहा है। यही कारण है उनके द्वारा पत्र जारी करते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है भानु गुट का 2024 के लोकसभा चुनाव में कितना असर देखने को मिलेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा फिलहाल भानु गुट के द्वारा भाजपा को आईना दिखाने की बात कही है।
0 Comments