पूर्वांचल के इस वरिष्ठ नेता का भाजपा ने समाप्त किया निष्कासन... सोशल मीडिया पर लेटर वायरल!


लखनऊ। पूर्वांचल के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का भाजपा ने निष्कासन समाप्त कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस लेटर के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष ने एमएलसी यशवंत सिंह को सूचित किया है कि पूर्व में पार्टी द्वारा आपका किया गया निष्कासन सम्यक विचारोपरान्त समाप्त किया जाता है। आशा है कि आप पुनः पार्टी के विचारों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments