आजमगढ़ः मृत घोषित हो चुके किशोर को आया होश...परिजन ले गए अस्पताल फिर हो गई मौत!


आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव में छत पर सो रहे किशोर की छत से गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर लेकर आ गए। इस बीच, उसे होश आया तो परिवार के लोग उसे शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात ज्ञानचंद (16) पुत्र विराज चौहान छत पर सो रहा था। देर रात पेशाब करने के लिए वह उठा, इस बीच नींद में अनियंत्रित होने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह दो मंजिला नीचे आ गिरा, आधी रात के समय हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह दूसरे दिन उठने पर लोगों ने उसे नीचे घायलावस्था में नीचे गिरा देखा तो आफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग ज्ञानचंद को जिला मुख्यालय एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर घर चले आए। परिवार के लोग अभी रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों को ज्ञानचंद की मौत की सूचना दे रहे थे, तभी वह होश में आ गया। यह देख परिवार के लोग हैरान हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर फिर से जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक भाई बहन में छोटा था, माता-पिता मुंबई गए हुए थे। ज्ञानचंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments