आजमगढ़ में अखिलेश ने आखिर क्यों कहा शर्म करो मीडिया.. जाने क्या है वजह!



Mj Vivek/आजमगढ़। समाजवार्दी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां एक शादी समारोह में मीडियाकर्मी के प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रायोजित प्रश्न न पूछे आपको बता दे कि मौजूदा दौर में 96 प्रतिशत चैनल के पत्रकार साथी और उनके मालिक एक दिशा की तरफ भाग रहे है। इसलिए दिशा न बदलो, सवाल यह है कि क्या घर-घर बेरोजगारों को नौकरी मिली की नहीं मिली। क्या आज पीड़ितों को न्याय मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है। मै यह नहीं जानता कि आप क्या चला रहे है। मुझे मालूम है कि आपको बजट कितना मिलता है आप बजट के हिसाब से बोलते हो आपको थोड़ी शर्म आनी चाहिए। जब मै यह बात कहूं कि आज एक लाख किसान 9 साल में आत्महत्या कर चुका है तो इसका जवाब चैनल के पास है क्या। और जो कश्मीर में हुआ, आप भरोसा दिलाना चाहते हो। फौज ने निदोष सिविलियनस की जान नहीं ले ली। उसके लिए रक्षा मंत्री को जाकर उनके परिवार जनों से नहीं मिलना पड़ा। आज सरकार का नोटबंदी, किसानों की आयु दुगनी करने की योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इधर आपने देखा होगा घर गांव में मीडिया टेलीविजन चल रहा है। जबकि हर प्रधान दुखी है कि उनके जेब से पैसा लिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि परेशान है कि उनके जानकारी में नहीं है। चुन गई पार्टी दूसरी और वोट मांगा जा रहा है दूसरे का। दुनिया में अगर आप विकसित भारत बना चाहते है तो कुछ तो चीजें अपनानी पड़ेगी। अगर विकसित देश अमेरिका, जापान और जर्मनी है तो क्यों है। अगर आप अपने देश को विकसित देश बनाना चाहते है तो सबसे पहले अपने लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा जगाइएं। और जो विकसित देश कर रहे है जर्मनी के सबसे बड़े कोर्ट ने कहा कि अगर ईवीएम से वोट पड़ेगा तो वह असंवैधानिक होगा। क्या हम उस दिशा में काम कर रहे है। इसलिए समाजवार्दी पार्टी का मानना है कि बीजेपी हटाओ लोकतंत्र बचाओ, ईवीएम अपने आप हट जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पूरी गुणवत्ता के साथ नहीं बना है। मुख्यमंत्री जी ने सदन में कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे तीन हजार करोड़ का बन रहा है जबकि सच्चाई यह है कि वह 6 हजार करोड़ का बन रहा है। सोचिए 90 किमी सड़क 6 हजार करोड़ में बन रहा है वह इसे कब बन जाना चाहिए आज तक नहीं बना है। क्या इसका जवाब मीडिया के पास है। उन्होंने कहा कि समाजवार्दी पार्टी लगातार लोगों को आने वाले चुनौतियों के बारे में बता रही है। भारतीय जनता पार्टी आएगी तो आपको वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा। पत्रकार साथी आपको सच लिखना, सच चलाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। अगर आपने सच दिखाया तो आप पर भी मुकदमा दर्ज हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments