फहद खान/सगड़ी। सगड़ी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अंजान शहीद से लेकर जीयनपुर तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। शनिवार को 11.30 बजे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष आज़मगढ़ श्रीकृष्ण पाल व लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का सगड़ी विधानसभा के अंजान शहीद से होते हुए चुनहवा बाजार में ढोल नगाड़े के साथ किया गया। चुनहवा बाजार में मंडल अध्यक्ष हरैया सुमन राय और युवा नेता आशीष सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह किया गया। बनकटा चौक पर प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष लौहर यादव ने स्वागत किया तो हरैया विकासखंड सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह के साथ सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने माला पहनाकर एवं मोमेंटो और उत्तरीय देकर स्वागत किया। इनका खोजौली बाजार व रौनापार शहीद तिराहे पर पहुंचकर दोनों जिला अध्यक्षों ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण किया। रौनापार से नई बस्ती, बघरवा, बेलकुंडा बाजार व लाटघाट बाजार में मनीष मिश्रा, नागेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत किया। लाटघाट से चौकों बाजार फिर अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैक कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं रथ से लेकर खंड विकास के अंदर पहुंचे जहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर दोनों नेताओं का अदमतगढ़ खंड विकास सभागार में मनीष मिश्रा ने फूल माला पहनकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया ब्लॉक मुख्यालय से होकर अजमतगढ़ बाज़ार में व्यापार मंडल के नेतृत्व में ब्रजेश जयसवाल, कन्हैया अग्रवाल, परितोष जायसवाल, चुनूगपार में पंकज श्रीवास्तव तो जीयनपुर में ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वही बाद देर शाम को वंदना सिंह के आवास पर स्वागत का कार्यक्रम किया गया। स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल प्रवीण सिंह संदीप सिंह, सोनू सिंह, महावीर सिंह, निर्भय सिंह, अरुण श्रीवास्तव सुमेश यादव, संदीप सिंह, सूरज, सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश खरोस के साथ ढोल नगाड़ा बजाते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

0 Comments