फहद खान/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में ट्यूबवेल के समीप जन सेवा केंद्र संचालक से बैग छीनने का प्रयास व मोबाइल छीनी भाग रहे तीन लड़कों को ग्रामीणों ने पड़कर किया पुलिस के हवाले तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को भेजा जेल। मिली जानकारी के अनुसार जैकी कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद निवासी दिलशादपुर जो भुवन बाजार में जन सेवा केंद्र का संचालन करने का कार्य करते हैं शुक्रवार की रात्रि में 8 बजे जन सेवा केंद्र को बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे पीठ पर पिट्ठू बैग में दुकान से 30 हजार रुपए रखे हुए थे सिकरौरा गांव में पांडेय के ट्यूबवेल के पास बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने पीछे से बैग छीलने का प्रयास किया किंतु बैक नहीं छीन पाया और मोबाइल लेकर फरार हो गए वहीं पास में संदीप कुमार के दरवाजे पर ग्रामीणों ने तीनों बाइक सवार को पकड़ लिया और जीयनपुर थाने पर लेकर पहुंचे जहां जैकी कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 392 व 411 के तहत तहरीर के आधार पर आदर्श सिंह पुत्र शिवचरन सिंह, सुमित शर्मा पुत्र श्याम नारायन, दीपक यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण अमुआरी नारायनपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।

0 Comments