युवती को लेकर भागा टीचर...जबरन अश्लील वीडियो बनाकर गांव वालों को भेजा...रखी ये शर्त!



गोंडा। जिले में रहने वाली 17 साल की एक युवती करीब 2 महीने से अपने घर नहीं लौटी है। उसके गांव में एक प्राइवेट स्कूल है, जहां एक कौशल किशोर (55) नाम का टीचर पढ़ाता है। कौशल की जान-पहचान युवती के पिता से थी। वह उसके घर भी आता जाता था। उसने युवती के परिवार वालों को पक्का घर दिलाने का वादा किया था। जिसके चलते वो लोग उसके ऊपर बहुत विश्वास करते थे। लेकिन वही कौशल किशोर युवती को घर से भगा ले गया। अब वह परिवार को बदनाम करने के लिए गंदे वीडियो गांव वालों को भेज रहा है। जिसकी वजह से परिवार वाले मरने को मजबूर हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के यहां केस दर्ज करवाने के लिए पूरे 20 हजार खर्च किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। देहात कोतवाली में तैनात दीवान ने हमसे ये पैसे लिए थे। लेकिन उसके बाद भी मेरी बेटी आज तक नहीं लौटी। हम लोग कोई पैसा नहीं चाहते हैं। हम बस यह चाहते हैं कि हमारी बिटिया सही सलामत घर वापस आ जाए। गोंडा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की 26 जुलाई से अपने घर से लापता है। 2 महीने से लड़की की मां अपनी बेटी की तलाश कर रही है। पुलिस से मदद मांग रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, आरोपी रोज उनकी बेटी का एक गंदा वीडियो गांव वालों को भेज देता है, जिसकी वजह से उनकी गांव में बदनामी हो रही है। पीड़ित पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने अपहरण की धारा 363 के तहत कौशल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हम लोग खुद भी अपनी बेटी को बहुत ढूंढ रहे हैं, लेकिन पता नहीं वो कहां बेटी को लेकर छुपा है? जब पूरे मामले को लेकर देहात कोतवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा, मुकदमा लिखा गया है। लड़की के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। हम लोग जल्द ही उसको बरामद कर लेंगे। आरोपी शिक्षक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वो जिस स्कूल में पढ़ाता था, वहां पर भी वो काफी समय से नहीं आया है। हमारी टीम दोनों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments