श्याम सिंह/ माहुल। अहरौला थाने की पुलिस चौकी माहुल विगत एक माह से संख्या बल की कमी से जूझ रही। इस समय चौकी पर चौकी इंचार्ज के अलावा मात्र एक सिपाही शेष बचे है। जिसके कारण इस संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा। माहुल पुलिस चौकी क्षेत्र में इस कस्बे के आलावा क्षेत्र के 45 गावों की निगरानी की जाती है। प्रशासन द्वारा इस चौकी पर सात सिपाही और एक चौकी इंचार्ज की तैनाती की गई है। वर्तमान में एक सिपाही को छोड़ कर सारे सिपाहियों को अन्य जनपदों में सुरक्षा हेतु भेज दिया गया है और चौकी पर प्रभारी शिवसागर यादव और सिपाही सुनील कुमार ही शेष बचे है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस समय इस क्षेत्र में 35 स्थानों पर देवी प्रतिमा की स्थापना और पांच गावों में रामलीला शुरू हो चुकी है या शुरू होने वाली है। जगह-जगह मेला आदि भी लगना है। अब जनता के बीच प्रश्न उठ रहा कि चौकी पर तैनात दो लोग 45 गांव की सुरक्षा कैसे करेंगे। इस संबंध भाजपा नेता और वैश्य युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा की अविलंब इस चौकी पर संख्या बल की कमी को दूर कर सिपाहियों की तैनाती की जाय जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो।।

0 Comments