आजमगढ़ में कुल 41 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले...कई थानों के बदले प्रभारी!








आजमगढ। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। दो अलग-अलग आदेशों में कुल 41 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले आदेश में 11 अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए। निरीक्षक विनय कुमार सिंह को जीयनपुर से सिधारी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, जबकि राजीव कुमार मिश्र को सिधारी से जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को जीयनपुर की कमान सौंपी गई।
उपनिरीक्षक चन्द्रदीप कुमार को तरवां से बरदह तथा राजीव कुमार सिंह को बरदह से तरवां स्थानांतरित किया गया। निरीक्षक विमल प्रकाश राय को देवगांव से रानी की सराय तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को रानी की सराय से देवगांव भेजा गया। निरीक्षक अनुराग कुमार को महाराजगंज से कप्तानगंज, उपनिरीक्षक जय प्रकाश को कप्तानगंज से महाराजगंज, उपनिरीक्षक मनीष पाल को एसएसपी कार्यालय से थानाध्यक्ष पवई तथा निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को पवई से क्राइम ब्रांच भेजा गया।
दूसरे आदेश में 30 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। निरीक्षक जितेंद्र कुमार को मेहनगर से क्राइम ब्रांच भेजा गया। चौकी प्रभारियों में मानवेन्द्र प्रताप सिंह को सेमरी से मार्टिनगंज, सूर्यपाल को कोतवाली से सेमरी तथा पंकज कुमार सिंह को मार्टिनगंज चौकी से देवगांव थाना भेजा गया।
राजेश कुमार सिंह को पल्हना, संदीप दुबे को गंभीरपुर, अभिषेक सिंह को चक्रपानपुर तथा दिनेश कुमार पाल को पकड़ी चौकी का प्रभारी बनाया गया। सूरज तिवारी को रानी की सराय से वीआईपी सेल एवं यातायात कार्यालय तथा विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पल्हना चौकी की जिम्मेदारी दी गई।
पुलिस लाइन में तैनात एजाज अहमद, अम्बुज कुमार राही, कलाप कलाधर त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष राय, जय शंकर सिंह, कामेश्वर त्रिपाठी, रामचरन यादव, राम सागर यादव, राम समुझ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर प्रसाद, आजाद बाबू खां, अखिलेश नारायण सिंह, प्रदीप वाजपेई, मयंक नारायण सिंह, विजय कुमार तथा विधनेश वर्मा सहित कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई। वहीं मायापति पाण्डेय को निजामाबाद से महाराजगंज, चन्द्रजीत यादव को सिधारी से मेहनगर तथा राज बिहारी सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

Post a Comment

0 Comments