आजमगढ़; मंडप पूजन के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा... वैदिक मंत्रों के साथ गूंजा मां का जयकारा!



श्याम सिंह/माहुल। स्थानीय क्षेत्र के पुरागोविंद गाँव में होने वाली शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर घंटा घड़ियाल और शंख सहित विद्वान पंडितो की वैदिक मंत्रों के साथ ही साथ मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। पुरागोविंद गाँव में ग्रामवासियों द्वारा विश्व कल्याण के लिए नौ दिवसीय विशाल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के प्रथम दिन सुबह आठ बजे से ही विद्वान पंडितो ने देवी मंत्रो के साथ यज्ञ मंडप का पूजन किया जो दिन में 12 बजे तक चला। उसके बाद 501कन्याओं और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। ये कलश यात्रा यज्ञ पंडाल से शुरू होकर क्षेत्र के अतरडीहा, चक्रब्रमहनी होते हुए लोनियाडीह पुल तक गई। शाम चार बजे पुनः लौट कर यज्ञ मंडप तक पहुंची जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान देवी मंत्रो के साथ ही साथ दुर्गा माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर सुजीत जायसवाल आंसू, दिनेश पाण्डेय, दिनेश राजभर, नीरज पाण्डेय, डा विश्वनाथ पाण्डेय, महगू प्रजापति, भाजपा नेता बृजेश मौर्य, अजय मौर्य, विष्णु कांत पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments