ओलमा कौंसिल के 15 वे स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से रवाना.. प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप!



आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल का एक जत्था आज आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ के लिए पूर्व नियोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए नुरुल हुदा प्रदेश अध्यक्ष यूथ के नेतृत्व में भारी संख्या में बसों व कारो से रवाना हुए। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नुरूल हुदा ने संसद की मर्यादा को कलंकित करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शीध्र कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए कहा कि पुरे देश में उबाल है। देवरिया में एक हत्या के बदले पांच हत्या नरसंहार पर खेद प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार व देश के सरकार पर निशाना साधा। नुरूल हुदा ने कहा कि राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल को बने आज पंद्रह वर्ष हो गए हैं आज लखनऊ के रवींद्रालय में विशाल सम्मेलन कर 15 वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में 77 के तर्ज़ पर सभी विपक्ष को मिला कर चुनाव लडा जाय तभी नफ़रत की दुकान बन्द कर मोहब्बत का पैगाम दे पाएंगे वर्ना देश में बड़ रहे भ्रष्टाचार, अराजकता, सांप्रदायिकता और क्राइम, कमर तोड़ महंगाई और बेरोजगारी लगाम लगाना मुश्किल होगा। श्री हुदा ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक भाजपा सड़क पर जहर घोलने का काम रही थी अब खुलेआम संसद में अपशब्द बोलकर पूरे देशवासियों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, जैसे ज्वलंत मुद्दों से हटाकर धर्म की राजनीति में लोगों को झोंकना चाह रही है लेकिन 2024 के चुनाव में जनता ऐसी नाकाम सरकार को उखाड़ फेकेंगी।

Post a Comment

0 Comments