आजमगढ़ः करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत...परिजनों का रो रो कर बुरा हाल!



आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरा दीवान निवासी 40 वर्षीय बदरुज़्ज़मा कीे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बदरुज़्ज़मा मजदूरी का कार्य करता था। रोज़ की भांति आज भी अपने घर से सुबह मजदूरी करने गया था। मुबारकपुर नगरपालिका के पास दशहरा को लेकर मूर्ति बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीँ रोड के आसपास कई लोगों की गोमटी है उसी में एक दुकानदार ने अपनी लोहे की सटर लगी हुई गोमटी को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर बदरुज़्ज़मा के सहयोग से ले जा रहे थे कि गोमटी के एक से दो फिट ऊपर बिजली का तार कटा हुआ था जिससे गोमटी पर करंट आ गया और बदरुज़्ज़मा भी उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदरुज़्ज़मा को करंट इतना तेज़ झटका लगा था कि वह कुछ दूर एक चैनल गेट पर जा गिरे जहाँ उन्हें सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। बदरुज़्ज़मा के बड़ा बेटा तत्काल मौके पर पहुंचा और ई रिक्शा के द्वारा अपने पिता बदरुज़्ज़मा को मुबारकपुर सीएचसी ले गया। जहाँ डाक्टर ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

Post a Comment

0 Comments