दो चरण में पछड़ने के बाद नौवें राउंड में सुधाकर सिंह की वापसी...सपा 9342 वोट से आगे!

मऊ। घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। सातवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाई हुई है। हालांकि सिर्फ सातवें राउंड में भाजपा को सपा से ज्यादा वोट मिले हैं। सातवें चरण में पहली बार दारा सिंह चौहान को सपा से 1372 मत ज्यादा मिले।घोसी उपचुनाव की गिनती जारी है। पहले घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के मतदानों की गिनती हो रही है। जहां पांचवें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पीछे रहे। जबकि 2022 चुनाव में इस ब्लॉक से 13 चक्र तक भाजपा आगे रही थी।

मतगणना के शुरूआती छह चरणों में आठ हजार 557 वोट से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी सातवें चरण में सपा प्रत्याशी से 1372 मत आगे निकले। उन्हें सातवें चरण में 4083 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2711 मत मिले। ऐसे में छह चरणों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी दिखी। वो बात करते दिखे कि अब बढ़त लगातार बढ़ती जाएगी। फिर भी सातवें चरण की गिनती के बाद भी सपा प्रत्याशी 7185 मतों से आगे चल रहे थे, ऐसे में दिलस्चप होगा कि भाजपा प्रत्याशी क्या यह आंकड़ा कर पाएंगे या आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।

Post a Comment

0 Comments