घोसी उपचुनाव: पहले राउंड में सपा के सुधाकर सिंह 78 वोट से...



पहला राउंड

दारा सिंह चौहान 3203 (भाजपा)

सुधाकर सिंह 3281 (सपा)

पहले राउंड के बाद 78 वोट से सुधाकर सिंह आगे




घोसी सीट पर पहला रुझान आ गया है। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। सपा के सुधाकर सिंह पीछे हैं। घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है । घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा।

घोसी उपचुनाव के रिजल्ट पर न केवल जिलेवासियों की बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कहने को तो यह केवल उपचुनाव है लेकिन जिस तरह से यहां दो गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला है, उसने इस चुनाव को आम से खास बना दिया। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा। वहीं उसकी पार्टी यहां से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली जीत के रूप में इसे देखेगी। फिलहाल यह चुनाव सपा के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस चुनाव के बाद सपा प्रत्याशी के लिए यह आखिरी चुनाव होगा, साथ ही यह लगातार तीसरी हार होगी। वहीं सपा की मानी जानी वाली सीट से पार्टी हाथ धो बैठेगी। ऐसे में इस सीट से सपा लगातर दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। जबकि भाजपा यहां से 2019 में हुए उपचुनाव की तरह एक बार फिर उपचुनाव में जीत हासिल कर जिले में अपने विधायकों की संख्या एक से दो करना चाहेगी।

Post a Comment

0 Comments