आजमगढ़ः उकरौड़ा से लेकर हरिऔध कला केंद्र तक जय-जय श्रीकृष्ण पाल...

नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत!




आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल का पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विशिष्ट अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल जब अपने निज आवास से कार्यक्रमस्थल पर आने के लिए निकले तो उत्साहित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। बलिया कल्याणपुर मार्ग उकरौडा, हाफ़िज़पुर में डा मनीष त्रिपाठी, भंवरनाथ चौराहे पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, करतारपुर तिराहे पर जयनाथ सिंह, निखिल राय क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बाबा भवरनाथ के दरबार में जलाभिषेक किया। बवाली मोड़, जजी मैदान तिराहे पर नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, स्वामी विवेकानंद तिराहे पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, पं दीनदयाल चौराहे पर भव्य स्वागत किया। वहीं हरिऔध कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल का सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र भेंट कर पुष्प वर्षा कर अभिन्नदन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि एक कुशल संगठन कर्ता श्रीकृष्ण पाल जी को शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष बनाया है जिसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल का अभिनन्दन और स्वागत करतें हैं। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से सभी पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आजमगढ़ में संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। आजमगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दम पर जनसहयोग से आजमगढ़ में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एकबार फिर प्रधानमंत्री बनने का काम करूंगा। इस अवसर पर नीलम सोनकर, अरविंद जायसवाल, ऋषिकांत राय, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, अमित तिवारी, राम दर्शन यादव, वन्दना सिंह लक्ष्मण मौर्या, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हौंसला प्रसाद उपाध्याय, शिवनाथ सिंह, हीरा शर्मा, मनीषा मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, ब्रजेश सिंह, आर पी राय, सुनील राय, कल्पनाथ पासवान, रामपाल सिंह, विपिन सिंह, मनोज यादव, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा अवनीश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, संगीता तिवारी, पारस यादव, बहादुर चौबे, विनोद उपाध्याय पवन सिंह मुन्ना, संजय राम पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, आनन्द सिंह, हरेन्द्र चौहान रमाकांत राजभर, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments