यूपी में देर रात तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला...इनको मिली अहम जिम्मेदारी!.


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। दरअसल सोमवार देर रात तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसकी एक लिस्ट जारी कर जानकारी दी गई है। शासन के आदेश के अनुसार निदेशक पंचायती राज और मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रमोद कुमार उपाध्याय, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शिव सहाय अवस्थी और विशेष सचिव सिंचाई और जल संसाधन भूपेन्द्र एस.चौधरी का तबादला किया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार अब निदेशक पंचायती राज और मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के पद पर नियुक्ती दी गई है। वहीं विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का पद सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments