स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने पर 10 लाख का इनाम... इस कांग्रेस नेता ने किया एलान!


मुरादाबाद। मुरादाबाद के कांग्रेस नेता पंडित गंगा राम शर्मा श्री रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के ताजा बयान से आहत हैं। उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन पंडित गंगा राम शर्मा ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या हिंदू धर्म को अपमानित करने के लिए धार्मिक पुस्तक रामचरित मानस की निंदा करता रहता है। इसी कारण उसकी जीभ काटने के लिए नगद इनाम रखना पड़ा है। आवश्यकता पड़ी तो वह अपने धर्म के लिए जान भी दे देंगे। सपा नेता ने अब हिंदू धर्म के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया है।


रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। सपा नेता ने एक न्यूज चौनल से बातचीत में मानस के एक अंश को उद्धृत करते हुए कहा, ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय कहा गया है।

लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी हो, उसका सम्मान मत कीजिए। मौर्य ने सवाल उठाया, क्या यही धर्म है? जो धर्म हमारा सत्यानाश चाहता है, उसका सत्यानाश हो। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा, धर्म के ठेकेदार ही धर्म को बेच रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ढोंग फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 11 जनवरी को बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला हिंदू धर्म ग्रंथ बताया था।

Post a Comment

0 Comments