आजमगढ़: मुठभेड़ में टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह उर्फ भकोले को लगी गोली.. आरोपी के खिलाफ दर्ज है 47 मुकदमे!


आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह को गोली लगने के बाद दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक भोले के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या लूट व डकैती जैसे गंभीर 47 मुकदमे दर्ज है। 

दरअसल, आज सुबह शहर कोतवाली प्रभारी हाफिजपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि एक टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर कर यहां से गुजरने वाला है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी चौकी बलरामपुर, चौकी प्रभारी पहाडपुर व स्वाट टीम के साथ बाग लखराव पुल के पहले पहुचकर घेराबंदी करके बदमाश का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद करतालपुर की तरफ से बागलखराँव पुल की तरफ आते हुये एक मो0सा0 सवार व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह व्यक्ति अपनी मो0सा0 मोडकर भागनें लगा और तेजी व हड़बडाहट में मोटर साइकिल फिसल जाने के कारण गिर गया। 

गिरी हुई मोटरसाईकिल पर सवार अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायल होकर गिर गया। कराहने की आवाज पर पास जाकर निरीक्षण किया गया तो बदमाश के बायें पैर में घुटने के ऊपर गोली लगना पाया गया। अभियुक्त का समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को चिकित्सकीय उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। तलाशी के दौरान 700 रुपया नगद, देशी तमंचा, कारतूस व सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुआ। 

पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने अपना नाम सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान  सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली बताया। कहाकि मेरे ऊपर कई मुकदमें हैं। पैरवी में काफी पैसा खर्च होता है। इसलिये आज पैसे के लिए लूट के उद्देश्य से जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राजकुमार सिंह,उ0नि0 श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, कां0 आशुतोष दुबे, का0 विकास सरोज, हे0का0 इमरान. हे0का0 पंकज सिंह, उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला, का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, आरक्षी अवनीश सिंह, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी नीरज कुमार गोंड  मुख्य आरक्षी यशवन्त कुमार सिंह शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments