आजमगढ़ः तो प्रेमिका ने ही रची थी पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश...पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार!


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परवेजाबाद के पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका ने रची थी। उसने अपने भाई व रिश्तेदार के साथ मिलकर कुदाल व कुल्हाड़ी से हत्या कर उसके शव को कप्तागंज ग्राम पासीपुर से गोपालगंज जाने वाली किनारे रोड पर भेंक दिया था। इस वारदात का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपित को गिरफ्तार करने के बाद किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक पूर्व प्रधान की प्रेमिका ने अपने नाम की हुई जमीन व मकान को बेच दिया था। उसके बदले मिले रूपयों की मांग पूर्व प्रधान द्वारा की जा रही थी। रूपए न देना पड़े इसलिए पूर्व प्रधान को मार डाला।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 24 जुलाई को थाना कप्तानगंज में ग्राम पासीपुर से ग्राम गोपालगंज जाने वाली नहर के किनारे रोड की पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद किया गया था। जिसके शरीर पर केवल अंडरवियर पाया गया था। बरामद शव की शिनाख्त नही हो पा रही थी। शिनाख्त के क्रम में शव को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। मृतक के पुत्र अंगद यादव द्वारा शव को अपने पिता इन्द्रजीत यादव पुत्र सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के रूप में की गयी। उक्त शव थाना निजामाबाद के ग्राम परवेजाबाद के पूर्व प्रधान व थाना निजामाबाद के एच0एस0 इन्द्रजीत यादव पुत्र सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक इंद्रजीत यादव पूर्व ग्राम प्रधान थे। 23 जुलाई को इंद्रजीत यादव मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।

शव की पहचान होने के उपरान्त 26 जुलाई को शव का पोस्टमार्टम व दाह संस्कार हेतु मृतक के परिजनो को सुपुर्द किया गया था। मृतक के लड़के अंगद यादव ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे पिता इन्द्रजीत यादव की हत्या हनोज यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी जमीन बारी थाना निजामाबाद व हीरालाल यादव पुत्र स्व0 लौटू यादव निवासी छितौना थाना अहरौला कमला देवी पुत्री फिरतू यादव निवासी जमीन बारी के साथ मिलकर की गयी है। इस तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह को क्षेत्र में मौजूदगी के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल दोनो आरोपी गोपालगंज तिराहे से मठगोविन्द की तरफ आ रहे है और कही भागने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय हमराह द्वारा पासीपुर पुलिया से होते हुये गोपालगंज की तरफ नहर पटरी पर पहुंचे कि एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल सवार पीछे की तरफ भागना चाहा कि मोटरसाइकिल सवार के पीछे से भी पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। अचानक घेराबन्दी देखकर मोटरसाइकिल सवार गिर गये और रोड़ के किनारे झाड़ी में छुप गये। अभियुक्तों से आत्मसमर्पण के लिए निर्देशित करने पर झाड़ी की आड़ से एक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया।

थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को गोली लगी जिससे वह झाड़ी के बाहर आकर गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त झाड़ी से निकल कर खेत की तरफ भागने लगा। जिसपर उ0नि जितेन्द्र सिंह मय फोर्स द्वारा अभियुक्त को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। मौके पर घायल व्यक्ति की जांच की गयी तो दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरालाल यादव पुत्र स्व0 लौटू यादव निवासी छितौना व दूसरे आरोपी ने अपना नाम हनोज पुत्र फिरतू यादव निवासी जमीन बारी बताया गया। पूछताछ आरोपी हनोज यादव ने बताया कि मृतक इन्द्रजीत यादव (पूर्व प्रधान) पुत्र स्व0 सोचन यादव निवासी परवेजाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ मेरी बहन कमला देवी को करीब 20-25 वर्ष पूर्व से तथाकथित पत्नी बना कर रखा था। बहन कमला देवी को आजमगढ़ में जुनैदगंज चौराहे के पास जमीन/मकान खरीद कर दिया था। मृतक इन्द्रजीत यादव का अपनी पत्नी के साथ-साथ मेरी बहन के पास भी आना जाना था। कुछ समय से मेरी बहन को प्रताड़ित कर रहा था। मेरी बहन कमला देवी ने मृतक इन्द्रजीत यादव से पीछा छुड़ाने के लिये 3 जुलाई को चोरी से जमीन व मकान को बेच दी थी। मृतक इन्द्रजीत यादव द्वारा ब्रिकी का पैसा मांगा जा रहा था। पैसा न देना पड़े इसलिये मेरी बहन के कहने पर मै और मेरे रिस्तेदार हीरालाल यादव मिलकर हीरालाल यादव के घर पर सोते समय कुदाल व कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिये।

बचने के लिये मृतक इन्द्रजीत यादव के लाश को हीरालाल यादव व उनका लड़का अमित यादव, हीरालाल यादव के ट्रैक्टर टाली से लाद कर गोपालगंज से पासीपुर जाने वाली नहर के पटरी पर फेक दिये। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर अवैध असलहा, एक मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर, एक कुदाल, एक कुल्हाड़ी व एक ट्रैक्टर मय टाली बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हीरालाल के खिलाफ अहरौला व कप्तानगंज में एक दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, निरीक्षक दिनेश यादव, उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, उ0नि0 अमरनाथ साहनी, हे0का0 सतेन्द्र यादव, हे0का0 विनोद कुमार सरोज, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, का0 अवनीश कुमार सिंह, का0 हारिश वासे खां, का0 निरज कुमार गोड़, हे0का0 उमेश कुमार यादव, हे0का0 यशवन्त कुमार सिंह, का0 नित्यानन्द सिंह, का0 विनोद कुमार यादव, का0 विनय कुमार, का0 भवानीदीन, का0 प्रमोद कुमार व का0अवधेश कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments