स्मार्ट सिटी बनाकर आजमगढ़ में नया संवेरा करूंगा : पद्माकर


आजमगढ़। आशीर्वाद यात्रा में पद्माकर लाल वर्मा ने कहाकि जिस प्रकार सैनिक देश की सरहद की सुरक्षा करता है उसी प्रकार आपका सैनिक पद्माकर का दरवाजा नगरवासियों के लिए 24 घंटे खुला एवं समर्पित रहेगा। निकाय चुनाव में जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है और आशीर्वाद मिला तो नगर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करूंगा। नगरवासियों की समस्याओं का निराकरण कराना ही मेरा उद्देश्य रहेगा। सड़क, नाली, शुद्ध पानी उपलब्ध कराने साथ आजमगढ़ में लाइटों से नया संवेरा करूंगा। विकास के लिए हम व्यापारियों ने एक रोडमैप तैयार किया है। नगर की समस्याओं के लिए 35 वर्षों से संघर्षरत् हूं। उन्होने कहाकि पटरी के किनारे रेहड़ी लगाने वाले व्यापारियों को स्थायी रूप से स्थापित कराया जायेगा। मौका मिला तो आजमगढ़ नगर का ऐतिहासिक विकास कराया जायेगा।

नगर के प्रबुद्धजनों व व्यापारियों ने कहाकि पद्माकर लाल वर्मा एक संघर्षशील समाजसेवी है, उन्होने गरीबों व छोटे-बड़े व्यापारियों के हितों के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया है। यहीं प्रशासनिक बैठकों में उपस्थिति दर्ज कराते हुए बदहाल सड़कों, व्यापारियों की परेशानियों व उनके निजात के लिए प्रमुखता से उठाई है। अब हमारे पद्माकर सैनिक को परिणाम स्वरूप वोटों का उपहार देना है। उनके रोड शो में उमड़े जनसैलाब से पार्टियों के प्रत्याशी घबरा गए है। 

व्यापार मंडल व स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी नगरवासियों से पद्माकर लाल वर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं निर्दल प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा की आशीर्वाद यात्रा नगर के पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, शंकर जी की मूर्ति, बड़ादेव, नगर पालिका होते हुए रैदोपुर में निकली। इस दौरान उनके समर्थन में व्यापारियों एवं नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। निर्दल प्रत्याशी के रूप में उतरे पद्माकर लाल वर्मा ने वोट की अपील की। आशीर्वाद यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments