आजमगढ़ः एक ही भूमि पर कई संस्थाओं का मान्यता लेने का आरोप...

डीएम ने एसडीएम फूलपुर और बीएसए को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का दिया निदेंश


आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के फरिहा स्थित श्री हरिहर जी महाविद्यालय के प्रबंधक राम नरेश पुत्र हरिहर द्वारा एक ही भूमि तथा एक ही भवन दिखाकर कई संस्थाओं से मान्यता प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र इनामपुर बधौरा निवासी कवलधारी यादव पुत्र उमाशंकर ने 27 जुलाई 2022 को प्रमुख सचिव को भेजा गया। इस शिकायत को संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने जांच करने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन को पत्र भेजा। जिलाधिकारी ने इस पत्र का अवलोकन करते हुए उपजिलाधिकारी फूलपुर और बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, निजामाबाद तहसील के ग्राम बधौरा इनामपुर निवासी कवलधारी यादव का आरोप है कि श्री हरिहर जी महाविद्यालय फरिहा के प्रबंधक राम नरेश पुत्र हरिहर द्वारा एक ही भूमि तथा एक ही भवन दिखाकर श्री हरिहर जी महाविद्यालय फरिहा (कला संकाय), श्री हरिहर जी महाविद्यालय फरिहा (बी.एड), श्री हरिहर जी महाविद्यालय फरिहा (बीटीसी) व श्री हरिहर जी पब्लिक स्कूल फरिहा (बीटीसी) जो खसरा संख्या 3165/0.2170 हे0 पर स्थित है, परंतु उक्त खसरा नंबर पर सीबीएससी की मान्यता हस्तगत करके पठन-पाठन किया जाता है। इस आरोप का शिकायती पत्र कमिश्नर आजमगढ़ को 24 फरवरी 2022 को दिया गया। जिसकों संज्ञान में लेते हुए उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा। तब जांच करने के लिए एसडीएम निजामबाद मौके पर पहुंचे। कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पीड़ित ने दुबारा प्रमुख सचिव को साक्ष्य के साथ प्रार्थना पत्र भेजा। उन्होंने उच्च शिक्षा विद्यालय को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 2 मई 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व ने अपर आयुक्त प्रशासन के पत्र संख्या को संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी फूलपुर और बेसिक शिक्षा अधिकारी उल्लिखित बिन्दुओं की जांच गहनता से करते हुए संयुक्त हस्ताक्षर से जांच आख्या एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments