Azamgarh: 12वीं में श्रेया कसेरा का प्रदेश में 9वां स्थान 10वीं में सिद्धार्थ यादव ने किया जिला टाप


आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार की सुबह 12वीं और 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। करताल पुर स्थित जीडी ग्लोबल की 12वीं की छात्रा श्रेया कसेरा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे आजमगढ़ मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त के साथ प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया। जबकि दसवीं में छात्र कु० सिद्वार्थ यादव ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर के दसवीं के छात्र कु० सिद्वार्थ यादव ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। कु० ज्योति मौर्या ने 96.00 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान, सार्थक चौहान ने 95.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यशराज ने 94.40 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में चतुर्थ स्थान, सयुक्त रूप से रिशम यादव एवं कु० कालिंन्दी राय ने 94.00 प्रतिशत अंको के साथ पाँचवा स्थान कु० पल्लवी यादव ने 93.40 प्रतिशत अंको के साथ छठवाँ स्थान, संयुक्त रूप से अंकित प्रजापति एवं कु० शिवांगी यादव ने 93.20 प्रतिशत अंको के साथ सतव, संजय कुमार गोंड ने 92.20 प्रतिशत अंको के साथ आठवाँ स्थान स्थान प्राप्त किया। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में 296 छात्र-छात्राएँ पंजीकृत थे। जिसमें से 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया एवं 89 छात्र-छात्राओं ने ससम्मान 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया एवं 218 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंको के साथ सफलता प्राप्त विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया। 

वहीं मुबारकरपुर में अहमद अली ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। सयुक्त रूप से कुव शगुन सिंह एवं समीर सौरभ ने 92.00 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान, कु० साक्षी पाण्डेय ने 91.60 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर में 94 छात्र-छात्राएँ पंजीकृत थे। जिसमें से 05 छात्र- छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया एवं 34 छात्र-छात्राओं ने ससम्मान 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया एवं 67 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंको के साथ सफलता प्राप्त विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया। इस उत्तीर्ण रिजल्ट से विद्यालय हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के संस्थापक जनाब अयाज़ अहमद खाँ, प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह, तरन्नुम खॉनम एवं अन्य सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं को एवं उनके अभिभावकों, सभी शिक्षको एवं सी. पी. एस. परिवार के शुभ चिंतको को बधाई दी है। वहीं सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, के 12वीं कक्षा से बॉयोलाजी वर्ग की अंजली यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त प्रशांत यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 92 प्रतिशत, शरद यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 91.6 प्रतिशत, सन्नी गुप्ता़ ने गणित वर्ग से 90.4 प्रतिशत, शुभम यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 89.8 प्रतिशत, अंक प्राप्त किया। साथ ही साथ 10 वीं कक्षा से अल्पना यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त आयुष रंजन तथा सौरभ यादव ने संयुक्त रूप से 92.8 प्रतिशत, श्रेया वर्मा ने 92.2 प्रतिशत, आदित्य कुमार राय ने 90.6 प्रतिशत, प्रकृति यादव ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 

ज्ञात हो कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सम्पूर्ण रिजल्ट उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है। विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वहीं महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी के सीबीएससी परीक्षा में कक्षा 10 की छात्रा श्रद्धा शर्मा ने 95.16 प्र्रतिशत अंक प्राप्त करके पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तथा दूसरे स्थान पर माहिका पटेल 87.83 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर प्रिंस कुमार 87.5 प्रतिशत तथा चतुर्थ स्थान पर अमन सिंह 87 प्रतिशत रहे तथा अतुल सिंह, काजल कनौजिया संजीवनी यादव, अमृत राज सिंह, श्रेया मौर्य ने अच्छे अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। 

इसी क्रम में कक्षा 12वीं के छात्र विशाल राजभर ने 92 प्र्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी, प्रियांशु मौर्य, दिव्या सोनकर, अंकित मौर्य ,प्रिया यादव ,अरुण पांडे ,प्रीति यादव ने अच्छे अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है छात्र व छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक राम लखन मौर्य, प्रबंधक डीपी मौर्य ,डायरेक्टर नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, अजय कुमार यादव रामचरण मौर्य ,बृजराज यादव एवं शिक्षक दिनेश यादव ,किशन यादव, राधा कृष्णन यादव, कमलेश यादव, जितेंद्र तिवारी, बृजेश यादव, मेवा लाल यादव ,जितेंद्र यादव एवं राहुल तिवारी ने हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

करतालपुर बाईपास स्थित जी०डी० ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई बारहवीं छात्रा श्रेया कसेरा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे आजमगढ़ मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कृतिका पांडे ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित किया। कॉमर्स की छात्रा अर्पिता सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया वही पीसीएम वर्ग के छात्र अभिनव सिंह यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। पीसीबी वर्ग के होनहार छात्र उमाकांत चौहान ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही सीबीएसई 10 वीं का छात्र उज्जवल अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल एवं प्रबंधक गौरव अग्रवाल जी ने सफल छात्र छात्राओ का मुहँ मीठा करते हुए बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments