पत्नी ने दर्ज कराया केस
गोरखपुर। जिले में शाहपुर इलाके के चरगांवा निवासी रीना देवी ने अपने पति अरविंद गिरी पर केस दर्ज कराया। आरोप है कि उनके प्रधानाचार्य पति उन्हें मारते पीटते थे, अब उन्होंने बिना तलाक दूसरी कर ली।
पुलिस तहरीर के आधार पर पति और सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के चरगांवा निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गोंडा के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर निवासी पति अरविंद गिरी हमेशा मारते पीटते हैं।
अब वह अपने सगे मामा की लड़की से शादी कर लिए हैं, जिससे एक बच्ची भी है। कई बार ससुराल जाने की कोशिश की गई तो पति, सास व ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति गोंडा स्थित एक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं।
0 Comments