साहब! बचा लोः कभी दांतों से काटती तो कभी नाखूनों से नोचती

पूरी हैवान बन चुकी है कर देगी....


मैनपुरी।
भारतीय संस्कृति में शादी को दो दिलों का मिलन माना जाता है। पति और पत्नी एक-दूसरे के पूरक मानें जाते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। खासतौर पर नारी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। कहा यह भी जाता है कि एक स्त्री चाहे तो घर बना सकती है और चाहे तो तबाह कर सकती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामने आया है। यहां एक युवक पत्नी से इस कदर प्रताड़ित है कि उसे डर सता रहा है कि पत्नी उसकी हत्या कर देगी।

उसने बताया कि पत्नी ने परिवार के सभी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग डर-डर कर जी रहे हैं। कलह की वजह से लोगों की नींद हराम हो गई है। पत्नी अक्सर घर के लोगों को अपमानित करती है और मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है। मामला करहल थाना क्षेत्र के खुटारा गांव का है। गांव निवासी हम्मीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन, इसके बाद पत्नी ने परेशान करना शुरू कर दिया। वह घर में परिवार के किसी भी सदस्य का सम्मान नहीं करती है। हमेशा अपमानित करती रहती है।

बताया कि छोटी-छोटी बात पर गाली-गलौज करने लगता है। कई बार तो हमलावर हो जाती है। घर को लोगों के साथ-साथ मेरे साथ भी बेहद बुरा बर्ताव करती है। बताया कि वह गुस्से में कभी उसको दांतों से काट लेती है तो कभी उसे नाखूनों से नोचती है। कई बार ऐसा हुआ है कि घायल होकर मुझे डॉक्टर के पास जाना पड़ा है। पीड़ित ने आगे बताया कि उसकी पत्नी साफ तौर पर कह चुकी है कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। ज्यादा दबाव दोगे तो वह फंदा लगाकर जान दे देगी और सभी को फंसा देगी। कहा कि उसे डर सता रहा है कि पत्नी उसकी हत्या भी कर सकती है। सोने-चांदी के सारे जेवरात मायके में रख आई है। परिवार के सभी लोग पत्नी से बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments