सपा के राष्ट्रीय महासचिव मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अतरौलिया, भाजपा सरकार के नीतियों पर जमकर साधा निशाना
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे की जोड़ी है हमेशा से ही मैं संगठन का कार्य करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य की बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मीडिया को ही नसीहत देते हुए कहा कि अब आप लोगों को इस मुद्दे को छोड़ देना चाहिए। इस पर सभी तरह के बातें हो चुकी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और जात-पात की राजनीति करके विकास जैसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों को छुपाना चाहती है। इस मौके पर मुख्य रूप से बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, हवलदार यादव, फूलचंद यादव, कमलाकांत राजभर, आलम बदी, बेचई सरोज, प्रवीन यादव, सुभाष चंद जायसवाल, वसीम अहमद, चंद्रभान यादव, फिरोज अहमद, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके पूर्व जब शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव सम्मुख हुए तो उन्होंने बलराम यादव से पूछा कैसे हैं आप और कैसी है आपकी तबीयत उनकी बातों को सुनकर बलराम यादव ने अपनी तबीयत व कुशल क्षेम बताने के बाद उनके बगल में ही बैठ गए लोगों की निगाहें इन दोनों महासचिव पर टिक गई। इसके बाद दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव आदि की भी हाल-चाल लिए।

0 Comments