आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद फरोख्त करने वाला मलेशियाई नागरिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक पासपोर्ट मय वीजा, एक भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र छायाप्रति, एक वोटर आईडी कार्ड, व चार निर्वाचन कार्ड पहचान पत्र कूट रचित व दो मोबाइल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि इनका संगठित गिरोह है जो अपने भौतिक, आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु मिलकर गाँव के व आस पास के विदेशी नागरिकता प्राप्त लोगो की जमीन इश्तेयाक अहमद जो कि मलेशिया की नागरिकता प्राप्त किये हुए है की सहायता से मलेशियाई नागरिको की जमीनो को सस्ते मूल्य पर उनके जाली कूट रचित वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड आदि तैयार कराकर खरीदते है और बाद मे उसे अधिक दाम पर बेच देते है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ मलेशियाई नागरिक ग्राम जमालपुर थाना क्षेत्र गम्भीरपुर मे आये है और गाँव के कुछ लोगो के साथ मिलकर अपने अवैध उद्देश्यो की पूर्ति हेतु कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद व विक्री का सौदा कर रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष पूरी टीम के साथ ग्राम जमालपुर के पास पहुँचे। अबु हुरैरा के घर पर दविश दी गयी तो कमरे मे बैठे 05 व्यक्ति इधर उधर भागने लगे जिन्हें बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम इश्तेयाक अहमद पुत्र बिन सर्फुद्दीन निवासी 736बी जालन सुल्तान महमूद 20400 क्वाले त्रिगांनू डिस्टिक त्रिगांनू मलेशिया हाल पता जमालपुर थाना गम्भीरपुर, अबु हुरैरा पुत्र मुश्ताक निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर, अबुल खैर पुत्र हसीबुद्दीन निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर, अंसार अहमद पुत्र मो. अनवर निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर व मो. अशहद पुत्र मो. अनवर निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर बताया।
पूछताछ में बताया कि हम लोगो ने गाँव के ही मलेशिया के नागरिकता प्राप्त सोहरा पत्नी अब्दुल हमीद, हसरी पुत्र अब्दुल हमीद, हसमदी पुत्र अब्दुल हमीद, हसनी पुत्र अब्दुल हमीद का मतदाता पहचान पत्र गाँव के ही चार लोगो की मतदाता पहचान पत्र संख्या के नम्बर पर जाली फर्जी तरीके से हम सभी लोगो ने मिलकर तैयार कराया है क्योकि जमीन रजिस्ट्री करने मे नागरिकता के कारण बाधा आ रही थी इसी कारण सोहरा पत्नी अब्दुल हमीद , हसरी, हसमदी व हसनी पुत्रगण अब्दुल हमीद निवासीगण न0 60 बाटू 3 कोक पासिर जलान पेंगकलान चेपा 15400 कोटा भारू केलान्टन मलेशिया हालपता जमालपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ के कहने पर भारतीय मतदाता पहचान पत्र हम सभी लोगो ने मिलकर आपसी सहमति से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिये कूट रचित ढंग से बनवाया था उक्त पहचान पत्र व आधार कार्ड बनवाने के समय उसकी ओटीपी इश्तेयाक अहमद के कहने पर अबु होरैरा व अब्दुल खैर के मोबाइल नम्बर पर मँगाकर बनवाया गया।

0 Comments