आजमगढ़ः बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित 8 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई...


आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। सुबह की पाली में आठ शिक्षक परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। प्रभारी डीआईओएस की रिपोर्ट पर डीएम ने शिक्षकों की निलंबन की कार्रवाई के लिए बीएसए को आदेश दिया है। 
प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह की पाली में आठ परिषदीय विद्यालयों के भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वे परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस ने डीएम को भेज दी है। डीएम ने बीएसए को शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments