आजमगढ़। क्राइमब्राच व पवई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कूटरचित दस्तावेज पर नियुक्त लेने वाले आरोपी शिक्षक को गुरूवार को सिकन्दरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2021 को पवई खंड शिक्षा अधिकारी पूजा पाठक ने तहरीर दी थी कि रविशेखर मिश्र पुत्र अशोक मिश्र निवासी मो0 रामनगर कालोनी मडया पो0 खलीलाबाद जिला खलीलाबाद हाल पता स0अ0प्रा0वि0 हमीरपुर वि0ख0 पवई द्वारा कूटरचित दस्तावेजों द्वारा प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर में नियुक्ति प्राप्त की है। इस सूचना पर संबंधित धाराओं में मुकदजा दर्ज कर लिया गया। विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में क्राइम ब्रांच आजमगढ को स्थानान्तरित की गयी।
विवेचना के दौरान आरोपी रविशेखर मिश्र नाम पता गलत पाया गया वास्तविक आरोपी का नाम विपिन मिश्र पुत्र रमेशचन्द्र मिश्र निवासी ग्राम परमेश्वरपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर पाया गया। गुरूवार को निरीक्षक शिवकुमार मिश्र (क्राइम ब्रांच) व यशवन्त सिंह (क्राइम ब्रांच) ,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 मो0 सज्जाद व का0 शुभम मिश्रा द्वारा आरोपी सिकन्दरपुर तिराहे से समय 14.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे मौसा परमात्मा प्रसाद मिश्र के भाई पप्पू का घर मुखलिसपुर चौराहा थाना खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर मे है मेरे मौसा के घर के पास का रहने वाला भास्कर नाम का व्यक्ति मिला उसने बताया कि 02 लाख रूपयो की व्यवस्था कर लो मै तुमको शिक्षा विभाग मे नौकरी दिलवा दूंगा ।
फिर मै भास्कर के माध्यम से घनश्याम तिवारी नाम के व्यक्ति से मिला जिसका पता नही जानता हूं उसे मैने 2 लाख रूपये दिये उसके बाद उन्होने मुझे प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर थाना क्षेत्र पवई जनपद आजमगढ में वर्ष 2010 को नियुक्ति दिलवायी लेकिन यह नियुक्ति मुझको रविशेखर मिश्र पुत्र अशोक कुमार मिश्र निवासी मोहल्ला रामनगर कालोनी मडया पो0 खलीलाबाद जिला सन्तकबीरनगर के फर्जी नाम पते से दिलायी गयी, मै वहां नौकरी करने लगा। इस प्रकार मैने 10 वर्ष नौकरी किया। वर्ष 2015 से मै इसी स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यपक भी रहा माह। अगस्त 2020 में मैंने मानव सम्पदा पोर्टल पर रविशेखर मिश्र पुत्र अशोक मिश्र के नाम से विवरण अंकित करा दिया।
इस बीच कम्पोजिट विद्यालय अठैसी, प्राथमिक विद्यालय अठैसी द्वितीय जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर मे कार्यरत मूल रविशेखर मिश्र पुत्र अशोक कुमार मिश्र निवासी इन्द्रलोक कालोनी फतेहपुर पकड़ी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को ज्ञात हुआ कि उनके आयकर पोर्टल पर अज्ञात श्रोत से आय प्रदर्शित हो रही है जिसकी सूचना उनके द्वारा लिखित व मौखिक रूप से सम्बन्धित कार्यालयों मे दी गयी। इस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी द्वारा मुझे बताया गया कि मेरा अभिलेख फर्जी है।

0 Comments