सास के प्यार में पागल दामाद, दोनों घर छोड़कर भागे, पापा-नानी के इंतजार में बच्चे


जोधपुर। कहते हैं कि इश्क ना तो उम्र देखता है ना जात पात. बस अपने प्यार को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। प्यार को पाने के लिए वो अपनों व समाज को छोड़ने में भी देरी नहीं करता। एक ऐसी ही प्रेम कहानी राजस्थान के सिरोही जिले से सामने आई है। जहां पर 27 साल का घर जमाई अपनी 42 साल की सास के प्यार में पागल हो गया और फिर दोनों घर से फरार हो गए। इस प्रेम कहानी में दो बच्चे, शख्स की पत्नी व बुजुर्ग ससुर पीस रहे हैं। घर के जमाई राजा 14 दिन पहले (यानी नए साल के पहले दिन) अपनी प्रेमिका सास को लेकर फरार हो गया था। इस प्रेमी जोड़े का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, फरार दामाद के तीन बच्चे हैं। दामाद अपनी प्रेमिका सास के साथ अपनी एक बच्ची को भी ले गया। पीछे से उसके दो बच्चे अपने पापा और नानी का व बुजुर्ग ससुर उनके इंतजार मैं घर के दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे हैं कब आएंगे पापा और नानी?सुनने में हर किसी को अजीब लगने वाली यह प्रेम कहानी इन दिनों राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पुलिस उनकी तलाश में हाथ-पांव मार रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है। क्योंकि प्रेमी जोड़ा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अनादरा पुलिस थानाधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि दामाद व सास के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

प्रेमी कि अपने घर में स्थाई एंट्री करवाने के लिए सास ने अपनी बेटी से उसकी शादी करवा दी थी। बाद में अपने प्रेमी को घर जमाई रख लिया। ताकि वे आसानी से साथ रह सके इस दौरान दामाद व उसकी बेटी के 3 बच्चे हो गए। लेकिन दामाद और प्रेमिका सास की प्रेम कहानी परवान चढ़ती रही। आखिरकार सास और दामाद दोनों अपनी नई दुनिया बसाने के लिए घर छोड़कर फरार हो गए।

Post a Comment

0 Comments