डी-13 गैंग के शराब माफिया की 40 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क, आरोपी के खिलाफ दर्ज 21 मुकदमे


आजमगढ़।
डी-13 गैंग के शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जीयनपुर के टंडवा बद्दोपुर में उसके अपराध से अर्जित धन से क्रय की गई जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक, शराब माफिया अवैध शराब के निर्माण व सप्लाई में शामिल रहा है। जिसके सेवन से कई मौते हो चुकी है। 31 दिसम्बर को जिलाधिकारी से आदेश मिले के बाद जीयनपुर पुलिस व नायब तहसीलदार सगड़ी उपस्थित में कार्रवाई की गई है।

दरअसल, पुलिस-प्रशासन ने रविवार को उसकी 40 लाख रुपये कीमत की जमीन को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने डुगडुगी पीटकर इस सम्पत्ति पर नोटिस बोर्ड लगाया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित शराब माफिया में से एक करैला गांव निवासी गनिका यादव पुत्र इंद्रदेव पर गैंगेस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गनिका के टंडवा बद्दोपुर के गाटा संख्या 257 में 40 कड़ी जमीन को कुर्क किया।

शराब माफिया गनिका यादव पर मुबारकपुर थाने में 3, रौनापार थाने में 3 व जीयनपुर कोतवाली में 14 मुकदमे सहित कुल 21 मुकदमें दर्ज हैं। इन मुकदमों में आबकारी एक्ट व गुंडा एक्ट के मुकदमे ज्यादा है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि गनिका के कुर्क किए गए जमीन की सरकारी कीमत 22.40 लाख व बाजारू कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। डीएम के निर्देश पर उक्त जमीन को कुर्क कर तहसीलदार सगड़ी के हवाले कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments