क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के घर वालों को लगी तो उसकी शादी तय कर दी। शादी तय होने के बाद युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। यह देखकर युवक के घर वाले भौचक्का रह गए। उन्होंने उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती थाने में इस बात पर अड़ गई कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।
पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुला लिया। थाने में चली कई घंटे की बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद युवती के परिजन वापस चले गए। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के घरवालों को सौंप दिया। थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं। युवती अपने घर नहीं जाना चाहती थी। लिखा-पढ़ी करने के बाद युवती को उसके प्रेमी के घर वालों को सौंप दिया गया है।

0 Comments