बताया कि उनकी शंकरपुरवा में 13 दुकानों की कमला मार्केट है। इसकी कीमत करोड़ों में है। त्रिवेणी प्रसाद के मुताबिक, पोता हर्ष पांडेय मुंबई में रहता है। छह अगस्त 2022 को हर्ष उन्हें मुंबई ले गया था। आरोप है कि इलाज के नाम पर नशीली गोलियां खिलाता रहा। इससे सोचने-समझने की क्षमता खत्म होती गई। इस दौरान 19 अगस्त से 28 सितंबर के बीच हर्ष ने उनके तीन बैंक एक्सिस, बैंक ऑफ इंडिया व इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों से 21 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद 29 अक्तूबर को दादा को लखनऊ ले आया। यहां रजिस्ट्रार कार्यालय में ले जाकर अमेठी स्थित जमीन व कमला मार्केट अपने नाम करवा ली, जबकि मकान अपने भाई कुशाग्र पांडेय के नाम कर दिया।
हर्ष अपने दादा को लेकर दोबारा मुंबई गया तो उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया और बुआ व अन्य परिजनों को जानकारी दी। त्रिवेणी प्रसाद की बेटी व बहन मुंबई पहुंचे और 23 नवंबर को उन्हें लखनऊ ले आए। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने पोते की करतूत बताई। एसीपी गाजीपुर ने जांच कराई। इसके बाद हर्ष पांडेय, उनकी पत्नी व चार अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments