पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी राम प्रवेश नामक फर्जी व्यक्ति अपने को आरआई बताकर जनपद में अवैध वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह शनिवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर इनोवा कार पर पड़ी। गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था।
शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम गलत मिला। प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने बताया कि आरोपी अपने को आरआई बताकर क्षेत्र में अवैध तरीके से कार्य करता था। गाड़ी पर ऊपर बत्ती लगाई गई है। वह भी अवैध है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

0 Comments