आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को मंदुरी हवाई अड्डे के समीपवर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं कृषकों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान राजस्व ग्राम गदनपुर हिच्छनपट्टी, जेहरापिपरी, कादीपुर हरिकेश, हसनपुर, जिगिना करमनपुर, जमुआ हरिराम व मंदुरी क्रमशः श्री विजय कुमार, राम विलास सोनकर, रामवृक्ष यादव, कुंवर फतेह बहादुर, रामदास, श्रीमती सुमन व श्री लालता राजभर तथा श्री राम नयन यादव, अध्यक्ष धरना प्रदर्शन तथा किसान पंचायत जमीन/मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा आजमगढ़, उ0प्र0, किसान संग्राम समिति इकाई आजमगढ़, संयुक्त किसान मोर्चा आजमगढ़ उवप्रव, जन आन्दोलन राष्ट्रीय समन्वय उ०प्र० के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कि ग्राम वासियों की भूमि व भवन का अधिग्रहण उनकी सहमति के बगैर नहीं किया जायेगा। जिलाधिकारी ने उनसे यह अनुरोध भी किया कि वे धरना समाप्त कर दें।
0 Comments