लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल संजय निषाद का ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। जिसमें निषाद पार्टी प्रमुख भगवान राम जन्म पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं। काबीना मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान वाला एक वायरल वीडियो समाजवादी पार्टी की नेता रोली तिवारी मिश्रा ने शेयर किया है।
वायरल वीडियो में मंत्री संजय निषाद बोल रहे हैं, राम और निषाद राज को जो जन्म है वो मखौड़ा घाट पर हुआ। उनका जन्म नियोग विधि से खीर खिलाने के बहाने हुआ। तब ये सम्मानजनक तरीका था। राजा दशरथ के वो तथाकथित पुत्र हैं वो वास्तविक बेटे नहीं थे। असली पुत्र तो शृंगऋषी निषाद हैं। हालांकि तब संजय निषाद के इस बयान का जबरदस्त विरोध हुआ था। जिसके बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने माफी मांगी थी।


0 Comments